Maiya Samman Yojana 7500 Payment Release: सभी महिलाओं के खाते में आ गए 7500 रूपये, जल्दी से चेक करे खाता

Maiya Samman Yojana 7500 Payment Release: झारखंड राज्य की सभी महिलाओं व बहनों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य की सभी महिलाओं को हम बताना चाहेंगे कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा 8 मार्च 2025 से ही सभी महिलाओं के खाते में 7500 की धनराशि ट्रांसफर करनी शुरू कर दी गई है। इसके पहले चरण में 38 लाख महिलाओं के खाते में यह पैसे ट्रांसफर किए गए हैं।

मईयां सम्मान योजना के तहत 18 मार्च 2025 से दूसरे चरण भी शुरू हो चुका है और इसके दूसरे चरण में 18 लाख महिलाओं के खाते में मईयां सम्मान योजना की 6वीं 7वीं और 8वीं किस्त के 7500 रूपये भेजी गई है। धीरे-धीरे सभी महिलाओं के खाते में पैसे आने शुरू हो गए हैं।

Maiya Samman Yojana 7500 Payment Release

जिन महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आए हैं हो सकता है सरकार द्वारा उन्हें अपात्र घोषित कर दिया गया होगा क्योंकि बहुत सी ऐसी महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले रही थी जो इस योजना की पात्रता को पूरा नहीं करती है। आपके खाते में पैसे नहीं आने का दूसरा कारण यह भी हो सकता है कि आपका खाता बैंक अकाउंट से लिंक नहीं होगा। आगे हम आपको इसके बारे में विस्तृत जानकारी देंगे कृपया इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

मईयां सम्मान योजना क्या है

झारखंड राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा मईयां सम्मान योजना को चलाया जा रहा है। जिसके तहत राज्य की सभी लाभार्थी महिलाओं एवं बहनों को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है। यह राशि सभी महिलाओं के खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है। ताकि महिलाएं अपने खर्चे के लिए दूसरों पर निर्भर ना रहे और आत्मनिर्भर बने।

Maiya Samman Yojana 7500 Payment Release – सभी महिलाओं के खाते में आ गए 7500 रूपये

झारखंड राज्य की सभी महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पिछले कुछ समय से राज्य की सभी महिलाएं काफी ज्यादा उदास नजर आ रही थी क्योंकि उन्हें जनवरी-फरवरी का पैसा नहीं मिला था और सभी महिलाएं 6वीं और 7वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। महिलाओं को यह चिंता हो रही थी कि उन्हें यह पैसे मिलेंगे या नहीं।

लेकिन हम आपको बता दें कि अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार द्वारा मार्च महीने में ही सभी महिलाओं के खाते में जनवरी-फरवरी और मार्च यानी तीनों किस्तों की राशि एक साथ भेजनी शुरू कर दी है। अब राज्य की 38 लाख पात्र महिलाओं के खाते में मईयां सम्मान योजना की 6वीं 7वीं और 8वीं किस्त के तहत 7500 रूपये की धनराशि ट्रांसफर हो चुकी है।

दूसरे चरण में 14 जिलों की 18 लाख महिलाओं को मिला लाभ

सरकार द्वारा होली से पहले ही 24 जिलों की 38 लाख महिलाओं के खाते में 7500 की वित्तीय सहायता राशि भेज दी गई थी। लेकिन इसके बाद भी बहुत सी महिलाएं बाकी रह गई थी जिन्हें इसका लाभ नहीं मिला था। सरकार द्वारा सत्यापन कार्य चलाया जा रहा था जिसमें पत्र महिलाओं की पहचान की जा रही थी। और अब इस योजना के तहत दूसरे चरण में 18 मार्च 2025 से शेष 14 जिलों के 18 लाख महिलाओं के खाते में 7500 की धनराशि ट्रांसफर कर दी गई है। यानी अब सभी महिलाओं को तीनों किस्तों का लाभ प्राप्त हो चुका है।

आपका आवेदन अप्रूव हुआ या नहीं, 2 मिनट में यहाँ से देखें स्टेटस

Maiya Samman Yojana 7500 Payment के लिए पात्रता

  • 7500 पेमेंट का लाभ केवल झारखंड राज्य की महिलाओं को मिलेगा।
  • जिन महिलाओं की आयु 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष के बीच होगी केवल उन्हें ही इसका लाभ मिलेगा।
  • इस योजना के तहत सहायता राशि प्राप्त करने के लिए महिलाओं के बैंक खाते में आधार लिंक होना जरूरी है।
  • अगर बैंक खाते में डीबीटी एक्टिव नहीं है तो महिलाओं के खाते में पैसे पहुंच नहीं पाएंगे।
  • इस योजना को केवल गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के लिए शुरू किया गया है।
  • अगर महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी है तो उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा।
  • अगर महिला के घर में कोई चार पहिया वाहन है ट्रैक्टर के अलावा तो भी उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा।
  • लाभार्थी महिला के परिवार की सालाना आय ढाई लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

केनरा बैंक दे रहा बिजनेस के लिए 10 लाख रूपये तक लोन, ऐसे करे आवेदन

Maiya Samman Yojana 7500 Payment Status Check कैसे करे?

  • मईयां सम्मान योजना का पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको मईयां सम्मान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको “लॉगिन” के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के पश्चात आपको “आवेदन एंव भुगतान की स्थिति” के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब अगले पेज पर आपको आवेदन संख्या, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • इसके बाद आप यहाँ दिए गए “ओटीपी प्राप्त करें” के ऑप्शन पर क्लिक कर देंगे।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक otp आएगा, जिसे दर्ज करके वेरीफाई कर लेना है।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर मईयां सम्मान योजना का पेमेंट स्टेटस खुलकर आ जायेगा जिसमे आप सभी किस्तों के भुगतान का विवरण देख सकते है।

कृपया ध्यान दें: अगर सरकार द्वारा आपके खाते में 7500 पेमेंट भेज दिया जाता है तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस प्राप्त हो जाएगा जिससे आपको यह पता चल जाएगा कि आपके खाते में तीनों किस्तों की राशि 7500 आ गई है। अगर यह मैसेज नहीं आता है तो आप बैंक जाकर अपना बैलेंस भी चेक करवा सकते हैं।

Leave a Comment