Maiya Samman Yojana 9th Installment Date: झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए मैया सम्मान योजना को चलाया जा रहा है। जिसके तहत राज्य की सभी महिलाओं को हर महीने ₹2500 की धनराशि दी जा रही है। हाल ही में राज्य की 38 लाख महिलाओं को सरकार द्वारा तीन किस्तों के तहत 7500 की आर्थिक सहायता राशि दी गई है।

अगर आपको 7500 रूपये की सहायता राशि नहीं मिली है तो हम आपको बता दे की 9वीं किस्त में आपको ₹10000 की धनराशि मिल सकती है। सरकार द्वारा मईयां सम्मान योजना की 9वीं किस्त कब दी जाएगी और यह राशि किन महिलाओं को मिलेगा इसकी पूरी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा।
मईयां सम्मान योजना क्या है
झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं एवं बहनों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के लिए मईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। जिसके तहत राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि दी जा रही है ताकि वह अपनी जरूरतों को पूरा कर सके और किसी पर निर्भर ना रहे। सरकार चाहती है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बने और उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आए।
Maiya Samman Yojana 9th Installment Date – इस दिन महिलाओं को मिलेंगे 10000 रूपये
मईयां सम्मान योजना के तहत 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त के 7500 रूपये राज्य की 38 लाख महिलाओं के खाते में भेज दिए गए हैं। लेकिन 18 लाख महिलाओं को अभी भी यह पैसे नहीं मिले हैं। क्योंकि सरकार द्वारा अभी भी सत्यापन कार्य पूरा किया जा रहा है जिसके बाद महिलाओं को पैसे दिए जाएंगे।
जिन महिलाओं को अभी तक यह किस्त नहीं मिली है उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है अगर वह इस योजना की पात्रता को पूरा करती है तो उन्हें 9वी किस्त में ₹10000 की सहायता राशि मिलेगी। इसमें चार महीने की किस्त एक साथ मिलेगी। लेकिन यह राशि केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगी जिन्हे अभी तक 6वीं 7वीं और 8वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है।
सभी महिलाओं के खाते में आ गए 7500 रूपये, जल्दी से चेक करे खाता
हम आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि मईयां सम्मान योजना की 9वीं किस्त के तहत सभी महिलाओं के खाते में 5 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल के बीच पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। अगर आप इस योजना की सभी पात्रता को पूरा करती है और आपने भौतिक सत्यापन भी करवा लिया है तो आपके खाते में यह पैसे जरूर आ जाएंगे।
मईयां सम्मान योजना की 9वीं किस्त में कितना पैसा मिलेगा
जिन महिलाओं को मईयां सम्मान योजना की छठी, सातवीं और आठवीं किस्त के तहत 7500 नहीं मिले हैं केवल उन्हीं महिलाओं को 9वीं किस्त के तहत ₹10000 की धनराशि मिलेगी। और जिन महिलाओं को पिछले आठ किस्तों का लाभ मिल चुका है उन्हें 9वीं किस्त में ₹2500 की धनराशि सरकार द्वारा दी जाएगी। मार्च महीने के अंत तक 7500 की राशि बाकि सभी महिलाओं के खाते में आने की उम्मीद है अगर नहीं आती है तो यह राशि अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में एक साथ जारी कर दी जाएगी।
सभी नागरिको को मिलेगा पोल्ट्री फार्म के लिए 9 लाख का लोन, यहाँ से करे आवेदन
केवल इन महिलाओं को मिलेगा लाभ
- इसका लाभ लेने के लिए महिलाएं झारखंड राज्य के स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- महिला की आयु 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए अगर महिला की आयु 50 वर्ष से अधिक हो जाती है तो वह अपात्र घोषित कर दी जाएगी।
- लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए तभी उनके खाते में पैसे मिलेंगे।
- महिला के घर में किसी भी सदस्य के पास ट्रैक्टर के अलावा कोई चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार की सालाना आय ढाई लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- यह योजना केवल गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के लिए ही शुरू की गई है।